नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको सरकारी विभाग SSC के बारे में बताएंगे | हमारे आर्टिकल्स ज्यादातर विद्यार्थी ही पढ़तें है क्योकिं हम इस वेबसाइट में पढाई से संबंधित पोस्ट लिखतें है |

आपने बहुत बार सुना होगा की SSC भर्ती निकली है, SSC का रिजल्ट आया है | आखिर SSC है क्या, वैसे तो आपको पता होगा SSC के बारे में, पर अधिकांश लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता | और आज हम इसी विषय के बारे में चर्चा करेंगे |

ssc

SSC क्या है :- SSC का ( ssc full form ) मतलब होता है - कर्मचारी चयन आयोग | बेरोजगार युवकों के लिए एक बहुत ही  अच्छा विकल्प है | आजकल कर्मचारी चयन आयोग में छात्रों का रुझान काफी हो रहा है | लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या अभी भी है कि गाँव के विद्यार्थियों को SSC के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वह लोग कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में भाग नहीं ले सकते जबकि वह छात्र इस नौकरी के काबिल भी है |

आज हम कर्मचारी चयन आयोग के बारे में विस्तार से बताएँगे -
कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी पहले इसका नाम "अधीनस्थ सेवा आयोग"(Subordinate Service Commission) था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर "कर्मचारी चयन आयोग"(Staff Selection Commission) रख दिया गया, यह विभाग केंद्र सरकार की तरफ से है इसमें अलग अलग भागों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है जो निम्न प्रकार है _

EXAM’S
Info. & Qualification
CHSL
Combined Higher Secondary Level  (10+2)
STENOGRAPHER
(10+2)
CAPF
Central Armed Police Force (Graduate)
CGL
Combined Graduate Level (Graduate)
JHT
Junior Hindi Translator (PG & UG)
JE
Junior Engineer

तो चलिए विस्तार से इन परीक्षाओं के बारे में समझतें है और आपको ये भी बताएँगे कि कोनसी पुस्तक आपके लिए उपयोगी होगी | हमने पुस्तकों का एक स्टोर नहीं बनाया हुआ है अगर आप चाहें तो आप यहाँ से ऑनलाइन खरीददारी भी कर सकते है | इस स्टोर में Top Selected Books है, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में काफी सहायता मिलती है |

CHSL:-  इसका अर्थ होता है Combined Higher Secondary Level | इस परीक्षा को देने के लिए                                     उम्मीदवार 12th पास होना अनिवार्य है | CHSL की परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार को निम्न पदों के लिए चुना जाता है:-

ssc


                                                                       
  • LDC (Lower Division Clerk)/ JSA (Junior Secretariat Assistant)
  • DEO (Data Entry Operator)
  • PA (Postal Assistant)/ SA (Shorting Assistant)
  • Clerk for Court   

शैक्षणिक योग्यता :- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th पास होना अनिवार्य है तभी उम्मीदवार परीक्षा   के लिए योग्य हो सकता है

आयु सीमा  :-  उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए , तथा   अनुसूचित जाति / जनजाति के लिए कुछ वर्ष की छूट दी जाती है जो भर्ती की विज्ञप्ति में दी हुई होती है |



➥ SSC STENOGRAPHER:-  इसको Shorthand भी कहतें है और हिंदी में इसे आशुलिपि कहतें है  जिसका मतलब होता है सामान्य गति से लिखने की बजाय अत्यधिक तेज गति से लिखना | जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा को मिला कर लिखा जाता है, लेकिन आम आदमी को वह भाषा समझ में नहीं आती है जो स्टेनोग्राफी जानता है सिर्फ वही इस भाषा को पढ़-लिख सकता है

ssc stenographer


                                                                    


आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की अभी इस क्षेत्र में Competition बहुत कम है अगर आपकी Stenography में रूचि है तो आप इस विषय को पूरा पढ़िए और इस पर गौर कीजिये, आप अवश्य ही नौकरी प्राप्त करेंगे |

शैक्षणिक योग्यता :- इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th पास होना   अनिवार्य है |

आयु सीमा :-  इस परीक्षा हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक    होनी चाहिए, आयु में छूट के लिए भर्ती की विज्ञप्ति देखें | 

SSC CAPF:-     इसका मतलब Central Armed Police Force होता है और इसे हिंदी में केंद्रीय सशस्त्र  पुलिस बल | आपको यह तो पता होगा की एसएससी के द्वारा जो भर्ती होती है वह केंद्र सरकार की तरफ से होती है, इसमें अर्धसैनिक बल (पुलिस बल) में भर्ती होती है | इसमें एक सबसे अच्छी बात यह है कि Vacancy बड़ी संख्या में निकलती है | चलिए जानतें है कि इस भर्ती के क्या शैक्षणिक योग्यता / आयु सीमा होनी चाहिए |

ssc capf


                                                               

  शैक्षणिक योग्यता :- इस Exam के लिए Candidate को किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से सनातक की   डिग्री होना आवश्यक है और साथ में CAPF फॉर्म भरने के लिए आवेदक के पास LMV लाइसेंस होना अनिवार्य है |

आयु सीमा :-  इस परीक्षा हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक  होनी चाहिए, आयु में छूट के लिए भर्ती की विज्ञप्ति देखें |

 SSC CGL:-       इसका अर्थ होता है ( cgl full form )Combined Graduate Level | जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह   भर्ती स्नातक स्तर पर आधारित होती है | यह परीक्षा थोड़ी कठिन होती है इसलिए उमीदवार काफी मेहनत करने पर भी असफल हो जाता है लेकिन हम आपको कुछ पुस्तके बताएंगे जो आपको इस परीक्षा में सफल करने में काफी प्रयास करेगी इससे पहले हम आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार की शेक्षणिक योग्यता / आयु सीमा क्या होनी चाहिए -

ssc cgl


                                                                     

  शैक्षणिक योग्यता :- इस Exam के लिए Candidate को किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से सनातक की  डिग्री होना आवश्यक है और साथ में 10th /12th के नंबर भी जोड़े जायेंगे |

आयु सीमा :-    इस परीक्षा हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तक   होनी चाहिए, आयु में छूट के लिए भर्ती की विज्ञप्ति देखें |

➥ SSC JHT:-     इसका मतलब होता है - Junior Hindi Translator | इसमें आवेदन ऑनलाइन ही होतें है  और प्रतियोगी परीक्षा भी ऑनलाइन होती है | जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि कर्मचारी को इस पोस्ट में हिंदी में अनुवाद का काम दिया जाता है |

ssc jht


इसमें Competition भी इतना  नहीं है इसलिए हम आपको JHT से सम्बंधित कुछ पुस्तकें उपलब्ध करवा रहें है, इनकी सहायता से आप अच्छी तैयारी के साथ यह Exam Clear कर सकते है पहले यह जान लेते है की इस परीक्षा के लिए आवेदक की योग्यता / आयु सीमा क्या होनी चाहिए |

                                                             

  शैक्षणिक योग्यता :- इस Exam के लिए Candidate को किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से अंग्रेजी और  हिंदी में स्नातोकत्तर  की डिग्री होना आवश्यक है और साथ ही मान्यता प्राप्त केंद्रीय / राज्य स्तरीय शेक्षणिक संस्थान का हिंदी में 2 साल का अनुभव प्रमाणपत्र भी आवश्यक है |

आयु सीमा :-  इस परीक्षा हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, आयु मे छूट के लिए भर्ती की विज्ञप्ति अवश्य देखें |


SSC JE:-        इसका पूरा नाम Junior Engineer होता है |सिविल इंजीनियर, मेकेनिकल और अन्य पदों  की भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है | इस नौकरी की तैयारी के लिए भी हमने कुछ पुस्तकों का प्रावधान किया है जिसका लिंक नीचे दिया गया है, अगर आप चाहे तो वहां से भी ऑर्डर कर सकते है तो चलिए जानतें है कि जूनियर इंजीनियर की परीक्षा के लिए आवेदक की योग्यता / आयु सीमा क्या होनी चाहिए -


SSC je




                                                                  
                                                       

  शैक्षणिक योग्यता :- इस Exam के लिए Candidate को किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से B.tech / B.E/ Diploma  की डिग्री होना आवश्यक है और साथ में 10th /12th के नंबर भी जोड़े जायेंगे |

आयु सीमा :-  इस परीक्षा हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तक    होनी चाहिए, आयु में छूट के लिए भर्ती की विज्ञप्ति देखें |


दोस्तों हमे आशा है आपको यह आर्टिकल फायदेमद लगा होगा | अगर अच्छा लगे तो हमे (www.RojgarNews.com) को फोलो करना ना भूले | 

NOTE - उपर्युक्त आर्टिकल में उपयोग किये जाने वाले चित्र या Images सिर्फ सुचना देने के उदेश्य से इस्तेमाल किये गए है |किसी प्रकार की समस्या होने पर आप हमे हमारी  G -Mail ([email protected]) पर सम्पर्क कर सकते है |