स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया  

वर्तमान समय में बैंक हमारी जिंदगी का अत्यंत मह्त्वपूर्ण हिस्सा है, भारत में लगातार बैंकिंग सेक्टर में हो रहे विकास को देखें तो भारत में बैंको का इतिहास भी अत्यधिक रोचक है |


भारतीय स्टेट बैंक का इतिहास:- भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) भारत का सबसे                                                                             पुराना और सबसे बड़ा बैंक है | भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 2 जून 1806 में "बैंक ऑफ़ कलकत्ता" के रूप में हुई थी |  तब के समय में यह बैंक केवल शहरो तक ही सीमित थे फिर ग्रामीण क्षेत्र के विकास को मद्देनज़र रखते हुए एक ऐसे बैंक की कल्पना की गई   जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को सुविधा मिल सके और वह व्यवसायिक क्षेत्र में प्रगति करें   इसके फलस्वरूप 1 जुलाई 1955 को भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) की स्थापना की गई उस समय भारतीय रिज़र्व बैंक ( आरबीआई ) की स्थापना 1 अप्रैल 1935 में हो गई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है और इसका राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 में हुआ था |  वर्तमान समय में भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) की शाखायें भारत समेत 32 देशों में कार्यरत है | यह एक सरकारी बैंक है क्योंकि इस बैंक में सरकार की 61.58 % हिस्सेदारी है


प्रेसीडेंसी बैंक  ( तीनों बैंक )

बैंक ऑफ़ बंगाल स्थापना - 2 जून 1806 में 
+
बैंक ऑफ़ बॉम्बे स्थापना - 15 अप्रैल 1840 में  
+
 बैंक ऑफ़ मद्रास स्थापना - 1 जुलाई 1843 में 

27 जनवरी 1921 को इन तीनों बैंको का विलय हो गया और एक नया इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया बना 

 1 जुलाई 1955 में इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो गया 

भारतीय स्टेट बैंक की महत्वपुर्ण बातें:-

  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा बैंक है | 
  • भारतीय स्टेट बैंक में सरकार की 61.58 % साझेदारी है इसलिए इसे सरकारी बैंक के नाम से भी जाना जाता है | 
  • इस बैंक की शाखाएं भारत समेत 32 अन्य देशों में कार्यरत है | 
  • इस बैंक में भारत के लगभग 3 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी कार्य करते है | 
  • भारतीय स्टेट बैंक की शाखाएं चीन, यूके, कनाडा और अन्य देशों में भी है | 
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 26 अरब से भी ज्यादा ग्राहक है | 
  • भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला अध्यक्ष अरुधंति भट्टाचार्य बनी | 
  • 7 अक्टूबर 2013 को अरुधंति भट्टाचार्य ने अपना पदभार संभाला | 
  • भारतीय स्टेट बैंक के MD (Managing Director) प्रबंध निदेशक अरजीत बसु है | 
  • जॉन मथाई 1955 में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पहले अध्यक्ष बने | 
  • भारतीय स्टेट बैंक की भारत में कुल 85000 से भी ज्यादा शाखाएं है | 

    दोस्तों हमे आशा है आपको यह आर्टिकल फायदेमद लगा होगा | अगर अच्छा लगे तो हमे (www.RojgarNews.com) को फोलो करना ना भूले | 

    NOTE - उपर्युक्त आर्टिकल में उपयोग किये जाने वाले चित्र या Images सिर्फ सुचना देने के उदेश्य से इस्तेमाल किये गए है |किसी प्रकार की समस्या होने पर आप हमे हमारी  G -Mail ([email protected]) पर सम्पर्क कर सकते है |